Home / राजधानी / *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

*‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) फिल्म धुरंधर के एक सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी के सीन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, फिल्म में नोटबंदी को एक सफल और देशहित में लिया गया बड़ा कदम दिखाया गया है, जबकि हकीकत इससे अलग है। उन्होंने इसे भाजपा की नाकामी छुपाने की कोशिश बताया।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की नाकामी है नोटबंदी, बिना प्लानिंग के नोटबंदी देश के लिए आपदा रही है। दावा था कि नोटबंदी से आतंकवाद खत्म हो जाएगा, कितना कालाधन वापस आया, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कालाधन वापस आ गया, आतंकवाद खत्म हो गया।

नोटबंदी में लोगों की जानें गई, क्या इस बात को उस फिल्म में दिखाया गया है,क्या इस बात को फिल्म में दिखाया गया है, भाजपा एक फिल्म के माध्यम से अपनी असफलता को छूपाने की कोशिश कर रही है।

दीपक बैज ने कहा कि, नोटबंदी बिना योजना के लिया गया फैसला था, जिससे देशभर में लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने सवाल किया कि क्या नोटबंदी से काला धन वापस आया? क्या आतंकवाद खत्म हुआ? क्या फिल्म में नोटबंदी के दौरान हुई मौतें और परेशानियां दिखाई गई हैं?

उन्होंने कहा कि बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें, आम लोगों की दिक्कतें और आर्थिक असर जैसे पहलुओं को फिल्म में नहीं दिखाया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि, फिल्मों के जरिए राजनीतिक छवि सुधारने की कोशिश की जा रही है। बैज ने कहा कि जनता सब जानती है और ऐसे प्रयासों से सच्चाई नहीं बदली जा सकती।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page