*आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी फरार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर चूक सामने आई है, जिसने पुलिस और जेल प्रशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया।

यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। फरारी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को जेल से इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस जवानों को चकमा देते हुए फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी हथकड़ी में होने के बावजूद पुलिस की निगरानी से बच निकला।

साहेब कुमार ताती मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का निवासी है। उसे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय ने 2 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास और 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। उस पर जुर्माना भी लगाया गया था। वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद था।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मौदहापारा थाना पुलिस सहित कई टीमों को सक्रिय कर आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस घटना ने जेल और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी कड़ी निगरानी के बावजूद एक सजायाफ्ता कैदी कैसे फरार हो गया। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्द आरोपी को पकड़ पाती है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,बिरगांव नगर पालिक निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया गया है।…

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    You cannot copy content of this page