Home / छत्तीसगढ़ / यूट्यूब से सीखा एटीएम काटने का तरीका, लूट की बड़ी साजिश फेल

यूट्यूब से सीखा एटीएम काटने का तरीका, लूट की बड़ी साजिश फेल

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा। कर्ज में डूबे एक युवक ने यूट्यूब से एटीएम काटने का तरीका सीखा। उसने एटीएम मशीन काटने की योजना भी बनाई, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके षड्यंत्र को विफल कर दिया।

लोहारा क्षेत्र में देर रात एटीएम के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया, जिससे चोरी की बड़ी वारदात टल गई।

पुलिस ने एटीएम मशीनों की निगरानी और रात्रि गश्त के दौरान उसे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित नंदलाल साहू (30 वर्ष) छोटूपारा का निवासी है। उसने बताया कि वह भारी कर्ज में था और एक बार में अपनी उधारी खत्म करना चाहता था। इसी लालच में उसने यूट्यूब पर एटीएम काटने के वीडियो देखे और चोरी की योजना बनाई।

जांच में पता चला कि वह पहले भी कई बार एटीएम में सेंध लगाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन हर बार असफल रहा। पुलिस ने उसके पास से गैस कटर, सिलिंडर, सब्बल और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिनों पहले बिलासपुर के उसलापुर स्थित आइडीबीआइ बैंक के एटीएम को भी नकाबपोश ने काटने की कोशिश की थी। चोर ने एटीएम को काटने से पहले सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे से पेंट डाल दिया था। इससे कैमरा बंद हो गया था। फिर वह गैस कटर से एटीएम काटने लगा। मशीन नहीं टूटी तो चोर थकहार कर भाग निकला।

एटीएम में पांच लाख रुपये जमा थे। 45 मिनट तक कटर से मशीन काटने के बाद मैनेजर के मोबाइल पर मैसेज आया, तब पुलिस अलर्ट हुई। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page