Home / छत्तीसगढ़ / 63 लाख रुपये का हीरा जब्त, तस्कर से पूछताछ जारी

63 लाख रुपये का हीरा जब्त, तस्कर से पूछताछ जारी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद पुलिस और स्पेशल टीम ने नहरगांव स्कूल के पास घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34 बिना तराशे हुए हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 63 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंशी शेट्टी (50 वर्ष), निवासी भवानीपटना, जिला कालाहांडी (ओडिशा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हीरों की अवैध खरीद-फरोख्त के लिए क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।

बरामद हीरों को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page