Home / छत्तीसगढ़ / *हाथी दांत तस्करी का खुलासा, 5 गिरफ्तार*

*हाथी दांत तस्करी का खुलासा, 5 गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) वन परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट व एंटीपोचिंग टीम की संयुक्त कार्रवाई ने हाथी के दांत की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे 3 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। वरुण जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2021 में यह दांत ग्राम सिहार (मैनपुर) के गंगाराम को उसके खेत में मिला था, जिसकी सितंबर 2022 में हाथी-मानव द्वन्द्व में मौत हो चुकी है। गंगाराम से यह दांत ग्राम कठवा के सुखचंद ने लिया था और आरोपी पदमन ने इसे पिछले 4 वर्षों से अपने घर की दीवार में छिपाकर रखा था।

मामले का एक अन्य आरोपी पुसऊराम इसी वर्ष दडईपानी में हुए सांभर शिकार मामले में भी आरोपी रहा है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। जब्त किए गए हाथी दांत के सैंपल को डीएनए मैचिंग के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजा जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page