Home / छत्तीसगढ़ / *परतापुर में तीन माओवादियों का हथियार रहित आत्मसमर्पण*

*परतापुर में तीन माओवादियों का हथियार रहित आत्मसमर्पण*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पखांजूर: (सियासत दर्पण न्यूज़) पखांजूर क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। परतापुर थाना इलाके में तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों माओवादी बिना हथियार के थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page