Home / छत्तीसगढ़ / *1 अप्रैल से 15 मई तक बंद रहेगा बिलासपुर का तारबाहर अंडरब्रिज*

*1 अप्रैल से 15 मई तक बंद रहेगा बिलासपुर का तारबाहर अंडरब्रिज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  रेल प्रशासन ने शहर के महत्वपूर्ण तारबाहर अंडरब्रिज में व्यापक मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है। इसके चलते यह अंडरब्रिज 1 अप्रैल से 15 मई तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह अंडरब्रिज बिलासपुर स्टेशन यार्ड के समीप स्थित है और दैनिक आवागमन के लिए अत्यंत अहम मार्ग माना जाता है।
सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए पहल

SECR रेलवे द्वारा इस मरम्मत कार्य को योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत के दौरान सड़क निर्माण, ब्रिज की पेंटिंग और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित

अंडरब्रिज बंद रहने की अवधि में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। वाहन चालक चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज और हेमूनगर रोड ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। बिलासपुर मंडल के किमी 719/28-30 में स्थित इस मार्ग पर लगभग 45 दिनों तक कार्य जारी रहेगा।
रोजाना एक लाख लोगों की आवाजाही प्रभावित

तारबाहर अंडरब्रिज केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि करीब एक लाख लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। सिरगिट्टी, बन्नाकचौक, नगपुरा, चकरभाठा सहित आसपास के लगभग 20 गांवों के लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में 45 दिनों तक बंद रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page