Home / राजधानी / *बड़ी चोरी: कारोबारी के घर से उड़ा 17 लाख का कैश*

*बड़ी चोरी: कारोबारी के घर से उड़ा 17 लाख का कैश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में एक कारोबारी के घर से 17 लाख रुपए कैश चोरी हो गए, जो कि आलमारी में रखे हुए थे। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित कारोबारी का नाम नमित कांकरिया का नाम है, जो सुमित ज्वेलर्स और शुभम के मार्ट से जुड़ा हुए है। नमित ने बताया कि 28 मार्च की रात उन्होंने 17 लाख कैश अलमारी में रखे थे। अगले दिन सुबह दफ्तर जाने से पहले भी रकम सुरक्षित थी।

लेकिन दोपहर में जब वह वापस घर लौटे तो अलमारी में रखी पूरी रकम गायब मिली।

कारोबारी ने तुरंत घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए सिविल लाइन थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात किसी परिचित व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है, जिसे घर और अलमारी में रखी रकम की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page