Home / राजधानी / *”छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल से गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी”*

*”छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल से गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है।

वहीं चार अप्रैल से बारिश होने की संभावना है, जिससे पांच अप्रैल से मौसम सुहावना हो सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
गरज-चमक, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय सिस्टम के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है। इसके कारण रायपुर सहित कई जिलों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। इसके चलते गरज-चमक, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से शाम के समय मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में ज्यादा असर दिखेगा

प्रदेश में सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिलेगा। लेकिन इसका प्रभाव रायपुर और आसपास के इलाकों में भी महसूस किया जाएगा। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में पहले से ही बादल छाने और हल्की वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मौसम के इस बदलाव का असर राजधानी के मौसम पर भी पड़ेगा। तेज हवा और वज्रपात के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
चार अप्रैल से बढ़ेगी बारिश

छत्तीसगढ़ में चार अप्रैल से वर्षा शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से लगभग सभी संभागों में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पांच अप्रैल से मौसम सुहावना होने के संकेत हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि बीच-बीच में गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है।

सावधानी बरतना जरूरी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक, तेज हवा और ओलावृष्टि के दौरान विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवा के कारण होर्डिंग्स और कमजोर ढांचे गिर सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें।

बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर। ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page