Home / छत्तीसगढ़ / *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

*घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर-चांपा ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर पति-पत्नी को मार डाला और करीब 70-80 हजार के जेवरात लेकर भाग गए। महिला के गले से सोने का हार भी गायब मिला।

घटनास्थल और सड़क पर खून से सने पैरों के निशान भी मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में बुजुर्ग दंपती ने अपने पोते की शादी करवाई थी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को लूट की नीयत से अंजाम दिया गया है।

हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जाएगी। मामला मुलमुला थाना का है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page