Home / राजधानी / *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

*रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी से लगे हुये बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार आम लोगों की परेषानी बढ़ा रही है। बुधवार को कांग्रेसजनों ने पंकज शर्मा, पूर्व महामंत्री. छ.ग. प्रदेष कांग्रेस कमेटी, राजेन्द्र पप्पु बंजारे, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, रायपुर ग्रामीण, बीरगांव नगर पालिक निगम के महापौर नंदलाल देवांगन एवं सभापति कृपाराम निषाद एवं पार्षदगणों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बीरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन करने की मांग की है। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल को 25 दिनों में गैस वितरण के लिये गैस एजेसिंयों से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने का आष्वासन दिया है।

पंकज शर्मा ने बताया कि बीरगांव नगर निगम शहरी एवं श्रमिक क्षेत्र है। यहां स्थित सभी कंपनियों की गैस एजेंसिया के द्वारा आमजनता को 45 दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। शासन द्वारा सभी गैस कंपनियों को स्पष्ट निर्देष दिये गये है कि आमजनता को घरेलू गैस सिलेंडर 25 दिवस में वितरित की जाये किन्तु गैस एजेंसिया निर्देषों की अवहेलना कर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही है जिसके कारण आमजनता में रोष व्याप्त है।

पप्पु राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि सरकार ने समय रहते गैस की किल्लत से निपटने के लिये कोई उपाय नहीं किये थे जिसके कारण आमजनता काफी चिंतित और नाराज है। महिलाओं को चूल्हें में खाना बनाना मुष्किल हो गया है तेज गर्मी के बीच यह संकट और गंभीर हो गया है जिससे समय पर खाना बनाना और रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है।

महापौर नंदलाल देवांगन ने बताया कि गैस एजेंसियों की मनमानी के कारण बीरगांव नगर निगम में हालात बहुत ज्यादा खराब हो गये है बहुसंख्यक आबादी विभिन्न पालियों में फैक्ट्रियों में काम करने जाती है। गैस की अनुपलब्धता के कारण आमजनता को बहुत कठिनाईयां हो रही है तथा वे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहें है। उन्होने आगे कहा कि हम शासन एवं प्रषासन से मांग करते है कि वे बीरगांव निगम क्षेत्र एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करायें अन्यथा हम सड़क की लड़ाई लड़ने के लिये मजबूर होंगे।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पार्षदगण इकराम अहमद, रितेष सिंह, डिकेन्द्र सिन्हा, उबारनदास बंजारे, रानी गोस्वामी, ओमप्रकाष साहू, आषीष यादव, पुष्पा साहू, सुषीला मारकंडे, मुकेष तिवारी, पूजा जांगडे, अनिता साहू निहाल,नंदू चंद्राकर,जवाला गोस्वामी,गोविंद साहू,रोशन यादव,सूदन सिकली ,दिलदार कुमरे, सूदन सिकली, बाबूलाल कुर्रे, बाबा खान,आशीष यादव, पुष्पा यादव, मुकेश तिवारी,दीनू निषाद,रामकुमार,बृज वर्मा,सुशीला मारकंडे, उबारन बंजारे,पुनाराम वर्मा,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page