Home / राजधानी / *रेलवे पटरी पर क्रिकेट सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार*

*रेलवे पटरी पर क्रिकेट सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) कबीर नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई रेलवे पटरी के पास घेराबंदी कर की गई।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस के जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे पटरी के पास मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीपी आजाद चौक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ लिया।

मौके से कैश और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत मिलने की संभावना है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page