Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ में कल से हीट वेव अलर्ट जारी*

*छत्तीसगढ़ में कल से हीट वेव अलर्ट जारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कल यानी 16 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.2°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई और कोई सक्रिय मौसम प्रणाली भी नहीं है।

हीट वेव चल सकती है

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल मौसम ड्राई ही बना रहेगा। अगले 2 दिनों तक भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी में आज (15 अप्रैल) आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 42°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है।

चेतावनी

फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कल यानी 16 अप्रैल से कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page