*छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी: रायपुर-बिलासपुर में 43 डिग्री पार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में गर्मी का असर (CG Weather Update) लगातार बढ़ता जा रहा है और फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग (IMD Heat Wave Alert) के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिकाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क बना हुआ है।

इसके कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। राजनांदगांव में 43.5 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि रायपुर में 42.5 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। पिछले 24 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि हुई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page