Home / छत्तीसगढ़ / *जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने नस काटकर की आत्महत्या*

*जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने नस काटकर की आत्महत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रिटायर्ड रेंजर के बेटे और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) कर्मचारी ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। जब कमरे से बदबू आई तो मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो लाश मिली, जमीन पर खून फैला हुआ था। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रायपुर का रहने वाला था कर्मचारी

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अतुल शर्मा (28) के रूप में हुई है। ये रिटायर्ड रेंजर जितेंद्र शर्मा का बेटा है। ये मूल रूप से रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी था। पिछले कुछ समय से जगदलपुर के लालबाग इलाके में रह रहा था। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में काम करता था।

कमरे में आने लगी थी बदबू, फर्श पर फैला खून

पिछले 2-3 दिन से कमरे का दरवाजा बंद था। शुक्रवार सुबह कमरे से बदबू आने लगी। शक होने पर मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस टीम कमरे में गई।

फर्श पर खून फैला हुआ था और बिस्तर पर अतुल शर्मा का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page