Home / छत्तीसगढ़ / *वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 22, 10 अब भी अस्पताल में*

*वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 22, 10 अब भी अस्पताल में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर-चांपा: (सियासत दर्पण न्यूज़) सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे Vedanta Powerplan Accident Update) में झुलसे एक और श्रमिक की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सिंगरौली (MP) निवासी किस्मत अली ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे दम तोड़ा। और दांता हादसे में घायल सुब्रोतो जेना, निवासी- वेस्ट बंगाल की मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आज मौत हो गई है।

इनमें से उपेंद्र साहू की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका शरीर लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वेदांता हादसे में रायगढ़ जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 10 घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा 14 अप्रैल की दोपहर वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि बॉयलर की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में कुल 35 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्लांट में लंबे समय से तकनीकी खामियां मौजूद थीं। इसके बावजूद संचालन जारी रखा गया, जो इस बड़े हादसे की वजह बना।

वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 15 लाख रुपये तक मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है। हालांकि, मजदूर संगठन एक करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page