*भिलाई में भाजयुमो अध्यक्ष नियुक्ति विवाद: एक मंडल में दो-दो अध्यक्ष*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भिलाई जिले में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संगठन में समन्वय के अभाव के चलते स्थिति ऐसी बन गई है कि 13 में से 10 मंडलों में दो-दो अध्यक्ष घोषित हो गए हैं।

इस घटनाक्रम ने भाजपा जैसी अनुशासनात्मक पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और संगठन के भीतर चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।
13 मंडल अध्यक्षों की एक सूची जारी

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा 13 मंडल अध्यक्षों की एक सूची जारी की गई। इस सूची में पश्चिम मंडल के लिए आयुष उपाध्याय, पूरब मंडल में भास्कर राव, खुर्सीपार मंडल में मनीष चौधरी, वैशाली नगर में रतन शर्मा, सुपेला में अनुराग मारकंडे, काेहका मंडल में मनदीप सिंह, कैंप मंडल में चंदन यादव, जामुल में मनीष साहू, भिलाई- 3 संदीप पाली और चरोदा मंडल में राजेश यादव को अध्यक्ष बनाया गया।

13 में से 10 मंडलों में समानांतर नियुक्तियां हो गईं

इस घोषणा के तुरंत बाद ही नाराज भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने इसका विरोध करते हुए अपने-अपने समर्थकों के नामों की घोषणा कर दी। विरोध स्वरूप अमित मिश्रा, आकाश प्रधान, आदित्य टोप्पा, सिद्धार्थ सिंह राजपूत, विवेकानंद सेन, ईश्वर वर्मा, कुणाल गुप्ता, यशवंत राजपूत, महेंद्र साहू और हेमराज साहू जैसे नाम सामने आए।

इससे 13 में से 10 मंडलों में समानांतर नियुक्तियां हो गईं, जिससे संगठन में असमंजस और असंतोष की स्थिति बन गई है। मंडल अध्यक्षों द्वारा दिए गए नामों को महामंत्री बना दिया गया है। विवाद के केंद्र में यह तर्क भी सामने आया है कि परंपरागत रूप से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति भाजपा मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा और समन्वय से की जाती है।
बिना परामर्श के सीधे नाम घोषित कर दिए गए

मंडल अध्यक्षों का कहना है कि पार्टी की रीति-नीति के अनुसार उनकी सहमति से नाम तय होते हैं, जिसके बाद जिला स्तर पर औपचारिक घोषणा की जाती है। लेकिन इस बार बिना परामर्श के सीधे नाम घोषित कर दिए गए, जो नियमों के विपरीत है। केवल मंडल स्तर ही नहीं, बल्कि भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर भी असंतोष सामने आया है।

आरोप है कि इस प्रक्रिया में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के समर्थकों को नजरअंदाज किया गया। खासतौर पर सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के गुट से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने की बात कही जा रही है।
एक अध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है

इधर घोषणा के बाद भाजपा के नेताओं ने ही बताया की जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा घोषित एक मंडल अध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। वही एक और मंडल अध्यक्ष बसों का संचालन करता है जिसके ऊपर कांग्रेसी होने का ठप्पा लगा हुआ है।

संभाग प्रभारी ने समन्वय की बात कही

इस पूरे विवाद पर भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी नेताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ नियुक्तियां की जानी चाहिए थीं, जो इस बार नहीं हो सकीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वर्तमान में बाहर हैं और लौटने के बाद बैठक कर मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा।

(जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल का मोबाइल बंद मिला)

  • Related Posts

    *महासमुंद में घरेलू गैस के लिए अब जरूरी होगा OTP*

    महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में घरेलू गैस सिलिंडर अब बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को गैस वितरण के समय मोबाइल पर प्राप्त…

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग की अध्यक्षता में आज हज 2026 हेतु राज्य से जाने वाले राज्य हज निरिक्षकों की बैठक, कार्यालय छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण*

    *छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक लू का अलर्ट, कुछ जिलों में आंधी-तूफान का खतरा*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक लू का अलर्ट, कुछ जिलों में आंधी-तूफान का खतरा*

    *हड़ताल पर रोक या नियम: इंडस्ट्रियल कोड-2026 के तहत नई शर्तें*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *हड़ताल पर रोक या नियम: इंडस्ट्रियल कोड-2026 के तहत नई शर्तें*

    *छत्तीसगढ़ में इंडस्ट्रियल कोड-2026 लागू, हड़ताल से 14 दिन पहले देना होगा नोटिस*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ में इंडस्ट्रियल कोड-2026 लागू, हड़ताल से 14 दिन पहले देना होगा नोटिस*

    *शराब घोटाला: 115 करोड़ के ओवरटाइम खेल में दो एजेंसी कर्मचारी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 4 views
    *शराब घोटाला: 115 करोड़ के ओवरटाइम खेल में दो एजेंसी कर्मचारी गिरफ्तार*

    *भिलाई में भाजयुमो अध्यक्ष नियुक्ति विवाद: एक मंडल में दो-दो अध्यक्ष*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 3 views
    *भिलाई में भाजयुमो अध्यक्ष नियुक्ति विवाद: एक मंडल में दो-दो अध्यक्ष*

    You cannot copy content of this page