Home / छत्तीसगढ़ / *लोकसभा चुनाव,,छत्‍तीसगढ़ की 4 सीटों पर लगभग नाम तय, सात सीटों पर पेंच फंसा है।रायपुर से विकास उपाध्याय की दावेदारी मजबूत?*

*लोकसभा चुनाव,,छत्‍तीसगढ़ की 4 सीटों पर लगभग नाम तय, सात सीटों पर पेंच फंसा है।रायपुर से विकास उपाध्याय की दावेदारी मजबूत?*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ की चार सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव,पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को पार्टी महासमुंद से चुनाव मैदान में उतार सकती है। वहीं, कोरबा से ज्योत्सना महंत और दुर्ग से राजेंद्र साहू का नाम तय हुआ है।विकास उपाध्याय की रायपुर से दावेदारी मजबूत, माना जा रहा है कि कांग्रेस आज उम्‍मीदवारों की घोषणा कर सकती है। छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों को लेकर अभी पेंच फंसा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। इस बीच कांग्रेस की कई राज्य इकाइयों ने पहले ही अपनी-अपनी स्क्रीनिंग समितियों की बैठकें कर ली हैं और अपने राज्यों में संभावित उम्मीदवारों की सूची भेज दी है। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य शामिल हुए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page