*शिक्षकों के लिए राहत: हाई कोर्ट ने OPS में पूर्व सेवा को मान्यता देने का रास्ता साफ किया*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शिक्षकों के लिए हाई कोर्ट का यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने शिक्षक एलबी राजेंद्र प्रसाद पटेल की याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य शासन की अपील को खारिज कर दिया है।

कोर्ट ने शिक्षाकर्मी एलबी राजेंद्र की पूर्व सेवा गणना के आधार पर पेंशन के प्रकरणों का निर्धारण करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि ओपीएस में पूर्व सेवा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ओल्ड पेंशन स्कीम में शामिल करने की मांग की थी

चिरमिरी नगर निगम में पदस्थ शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर संविलियन से पूर्व की सेवा को ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की थी। याचिका में कहा है कि संविलियन के बाद भी उनकी पूर्व सेवा को पेंशन गणना में नहीं जोड़ा जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है।

सरकार ने फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी

हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह पूर्व सेवा को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने पर विचार करे। इसके लिए सरकार को 120 दिनों का समय भी दिया गया था। हालांकि, इस निर्देश पर अमल करने के बजाय राज्य सरकार ने सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में अपील दायर कर दी थी।

कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया

डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल भी पक्षकार के रूप में शामिल रहे। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच में हुई। राज्य सरकार ने अपने पक्ष में संविलियन की शर्तों का हवाला दिया। सरकार का तर्क था कि संविलियन के समय जो शर्तें तय की गई थीं, उसी के आधार पर पेंशन का निर्धारण किया जाना चाहिए। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

पूर्व सेवा को नजरअंदाज करना न्यायसंगत नहीं

डिवीजन बेंच ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि जब संविलियन के दौरान पूर्व सेवा की गणना को मान्यता दी गई है, तो फिर पुरानी पेंशन योजना में उसे शामिल करने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने माना कि पूर्व सेवा को नजरअंदाज करना न्यायसंगत नहीं है।

हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया और सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा।

  • Related Posts

    *आईटीआई में पढ़ाई नहीं, मजदूरी का अड्डा: हादसे में छात्र की 5 उंगलियां कटीं*

    बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के डौंडीलोहारा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण…

    *NH-930 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो जानें, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम*

    बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 930 एक बार फिर खून से लाल हो गया। बुधवार की बीती रात लगभग 9 बजे जमहिटोला प्लाजा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट: कल से तापमान 43°C पार होने के आसार*

    • By SIYASAT
    • April 23, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट: कल से तापमान 43°C पार होने के आसार*

    *महानदी विवाद: ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • April 23, 2026
    • 1 views
    *महानदी विवाद: ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट*

    *आईटीआई में पढ़ाई नहीं, मजदूरी का अड्डा: हादसे में छात्र की 5 उंगलियां कटीं*

    • By SIYASAT
    • April 23, 2026
    • 1 views
    *आईटीआई में पढ़ाई नहीं, मजदूरी का अड्डा: हादसे में छात्र की 5 उंगलियां कटीं*

    *NH-930 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो जानें, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम*

    • By SIYASAT
    • April 23, 2026
    • 1 views
    *NH-930 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो जानें, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम*

    *शिक्षकों के लिए राहत: हाई कोर्ट ने OPS में पूर्व सेवा को मान्यता देने का रास्ता साफ किया*

    • By SIYASAT
    • April 23, 2026
    • 2 views
    *शिक्षकों के लिए राहत: हाई कोर्ट ने OPS में पूर्व सेवा को मान्यता देने का रास्ता साफ किया*

    *हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया: रेरा कोर्ट नहीं, नियामक संस्था, शिकायत के लिए समयसीमा नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 23, 2026
    • 2 views
    *हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया: रेरा कोर्ट नहीं, नियामक संस्था, शिकायत के लिए समयसीमा नहीं*

    You cannot copy content of this page