Home / छत्तीसगढ़ / *NH-930 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो जानें, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम*

*NH-930 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो जानें, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 930 एक बार फिर खून से लाल हो गया। बुधवार की बीती रात लगभग 9 बजे जमहिटोला प्लाजा और ग्राम गुजरा के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक (CG 15 DE 5031) ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान तक नहीं हो सकी।
शवों को सड़क पर रखकर एनएच-930 को जाम किया

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर एनएच-930 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शी बोले-चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था

मृतकों में एक युवक की पहचान ग्राम गुजरा निवासी डोमेन्द्र यादव के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक चालक अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
चालक ने दल्लीराजहरा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वही बताया गया है कि ट्रक चालक ने दल्लीराजहरा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल

वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। लोगों ने मांग की कि आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और इस हाईवे पर स्पीड कंट्रोल व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया

सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page