Home / छत्तीसगढ़ / *साइड विवाद में अटल विवि कुलपति पर हमला, छात्रों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी*

*साइड विवाद में अटल विवि कुलपति पर हमला, छात्रों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  तोरवा क्षेत्र में सड़क पर दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली साइड विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ तरणीश गौतम के साथ स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने फॉर्च्यूनर सवार युवकों द्वारा मारपीट की गई। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर छात्र-छात्राओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

गुरुवार सुबह तोरवा क्षेत्र में हुई इस घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा और बढ़ती गुंडागर्दी पर बहस छेड़ दी है। जानकारी के मुताबिक कुलसचिव डॉ तरणीश गौतम विश्वविद्यालय जाते समय फॉर्च्यूनर सवार युवकों से साइड देने को लेकर विवाद में उलझ गए। आरोप है कि ओवरटेक के बाद फॉर्च्यूनर सवारों ने वाहन रोककर गाली-गलौज की और फिर कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद डा. गौतम ने तोरवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय में घटना को लेकर गहरी नाराजगी है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इसे शिक्षा जगत की गरिमा पर हमला बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यदि एक वरिष्ठ शिक्षाविद सड़क पर सुरक्षित नहीं, तो आमजन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

घटना के बाद अटल यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों के बीच आक्रोश देखा गया। कई छात्र संगठनों ने इसे केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि शैक्षणिक गरिमा पर चोट बताया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मामले ने शहर में सड़क गुंडागर्दी और वीआईपी सुरक्षा दोनों पर बहस तेज कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page