सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर
दोस्ताना मैच में वक्फ बोर्ड की टीम रही चैंपियन, डॉ. सलीम राज ने खेली 22 रनों की पारी, बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल मुकाबले में ताहा की टीम को हराकर शमीम की टीम बनी विजेता
रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़।ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज में एकता, भाईचारा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नशा छोड़ो, खेल चुनो – सेहत एक नेमत है” संदेश के साथ दो दिवसीय ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 (बॉक्स क्रिकेट) का सफल आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स ग्राउंड, लालपुर में किया गया। प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा,
“आज के दौर में युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना बेहद आवश्यक है। ‘नशा छोड़ो, खेल चुनो’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है। इस लीग के माध्यम से युवाओं को एक सकारात्मक मंच प्रदान किया गया है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।”


लीग का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, उन्हें खेलों से जोड़ना तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना को सुदृढ़ करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन पूर्व महापौर एजाज ढेबर, सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी, जावेद ढेबर, एजाज खान, यूनुस खान एवं फिरोज खान की उपस्थिति रही। वहीं फाइनल मुकाबले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वक्फ बोर्ड सदस्य तथा फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट सैय्यद फैसल रिज़वी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लियाकत उल्लाह खान, मुकेश पुजारी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ताहा हुसैन और शमीम की टीम के बीच खेला गया, जिसमें शमीम की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच तथा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सैय्यद शोएब उर्फ बिट्टू पठान रहे। बेस्ट बल्लेबाज नावेद, बेस्ट गेंदबाज मुर्तजा खलील, बेस्ट फील्डर इलियास तथा बेस्ट विकेटकीपर ताहा हुसैन रहे।
एक अन्य मुकाबले में वक्फ बोर्ड की टीम ने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की टीम को 10 रनों से हराया। मैच में ओपनिंग करने आए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और सीनियर एडवोकेट सैय्यद फैसल रिज़वी ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें डॉ. सलीम राज ने 22 रन तथा सैय्यद फैसल रिज़वी ने 18 रनों का योगदान दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच डॉ. सलीम राज रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जुबेर महमूद, कोषाध्यक्ष अलकाफ गनीवाला, खेल प्रभारी अब्दुल रफीक खान, मीडिया प्रभारी फैसल इमाम, रायपुर संभाग सचिव शाहबान खान, संभाग उपाध्यक्ष आसिफ भिन्सारा एवं शहबाज खान का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।






