Home / राजधानी / *रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

*रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की रिपोर्ट

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है।

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,घर छोड़ने के बहाने ऑटो वाले ने लूट ली आबरू, रास्ता भटक गई थी युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है। रायपुर में एक आटो वाले ने युवती को घर छोड़ने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा- 137(2),64(2),351(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह 23 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताये निकल गई थी। पीड़िता के परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। वह रास्ता भटककर यदुवंशी चौक पहुंच गई थी। कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात करीब 8-9 बजे एक आटो को रूकवाई। आटो वाले को घर छोड़ने के लिये बोली, तो वह पीड़िता को उसके घर न ले जाकर दूसरे घर में ले गया जहां पर कोई नहीं था। फिर पीड़िता को घर के अंदर घसीटकर दुष्कर्म किया।

थाना कबीर नगर टीम ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
पंकज पाण्डेय उम्र 35 वर्ष साकिन कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास थाना कबीर नगर रायपुर

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page