*गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड ने पशुपालकों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि इस मौसम में पशु हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्म सतहों से जलने जैसी समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं, इसलिए उन्हें सीधे धूप और अत्यधिक ताप से बचाना जरूरी है।

जारी निर्देशों में पशुओं के लिए छाया की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया है। साथ ही उन्हें दिनभर साफ और ताजा पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने चौड़े मुंह वाले मजबूत बर्तनों में पानी रखने को कहा है, ताकि पशु उन्हें आसानी से गिरा न सकें और पर्याप्त पानी पी सकें।

30 डिग्री से ज्यादा तापमान में पैदल परिवहन पर रोक

बोर्ड ने पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने के लिए पैदल परिवहन नियम 2001 का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में तथा सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद पशुओं के पैदल परिवहन पर प्रतिबंध लागू करने की बात कही गई है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं उपचार

इसके अलावा पशुपालकों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। अगर किसी पशु में तेज सांस चलना, सुस्ती, लार गिरना, दिल की धड़कन बढ़ना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराने को कहा गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page