*भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच में ईडी डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अभनपुर थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

ईडी की कार्रवाई के दौरान सत्यनारायण गांधी और जय प्रकाश गांधी ने अधिकारियों को गेट पर रोककर अभद्र व्यवहार किया।
आरोपितों ने ईडी के डिप्टी डायरेक्टर को धक्का दे दिया

जब टीम गोपाल गांधी के घर दबिश देने पहुंची, तब दोनों आरोपितों ने ईडी के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह को धक्का दे दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ईडी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईडी ने आठ ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की

ईडी ने सोमवार को रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरूद में आठ ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान लगभग 66.9 लाख रुपये और करीब 37 किलो चांदी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, मोबाइल, लैपटाप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। इन साक्ष्यों की फारेंसिक जांच की जा रही है।

जब ईडी की टीम जांच के लिए पहुंची, तो आरोपितों के स्वजन ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। अधिकारियों को स्थिति संभालने के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाना पड़ा।

भूपेंद्र चंद्राकर के घर चली लंबी पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के कुरूद स्थित निवास पर सुबह पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच भूमि अधिग्रहण से जुड़े लेनदेन और मुआवजा रिकार्ड की पड़ताल कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page