*छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक केस में फरार अभियुक्त को पकड़ने पर इनाम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी वेणुगोपाल वेणु पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 130/2026 में आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब पुलिस ने आरोपी की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

वहीं, पेपर लीक मामले को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है। मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में NSUI कार्यकर्ता को कमिश्नर कार्यालय, सिविल लाइन पहुंचकर प्रदर्शन किया। NSUI का कहना है कि पेपर लीक जैसी गंभीर घटना के बाद भी अब तक मुख्य आरोपी पर कार्रवाई नहीं होना लाखों छात्रों के साथ अन्याय है।

इसी मुद्दे को लेकर संगठन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने पुलिस जांच पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं न कहीं बड़े मास्टरमाइंड को बचाने की कोशिश हो रही है।

वेणु जंघेल पर 5 हजार रुपए का इनाम

पुलिस के मुताबिक आरोपी वेणु जंघेल (18) बेमेतरा जिले के बोरतरा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में रायपुर के अशोक नगर गुढ़ियारी में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5, 10 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला 14 मार्च 2026 को सामने आए परीक्षा अनियमितता और पेपर लीक केस से जुड़ा है।

सेंट्रल जोन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर डॉ. अर्चना झा ने रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत इनाम घोषित करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसके खुलेआम घूमने से समाज के लिए खतरा हो सकता है।

सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

पुलिस ने कहा है कि जो व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेगा, गिरफ्तारी में मदद करेगा या ऐसी पुख्ता सूचना देगा, जिससे आरोपी की विधिपूर्वक गिरफ्तारी हो सके, उसे 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इनाम वितरण पर अंतिम निर्णय डिप्टी पुलिस कमिश्नर मध्य क्षेत्र का होगा।

पेपर लीक मामले में बढ़ी कार्रवाई

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने से ठीक पहले इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। अब इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

कमिश्नर कार्यालय के बाहर NSUI का प्रदर्शन

इधर, इस मामले में NSUI कार्यकर्ता को कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग होने के मामले में जिम्मेदार लोगों पर अब तक कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन इस मामले में त्वरित गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।

NSUI का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शुरुआत से ही NSUI इस मामले को उठाती रही है, लेकिन डेढ़ महीने बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।

“रिजल्ट आ गया, आरोपी अब भी नहीं पकड़ा गया”

NSUI का कहना है कि आज 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो रहा है, लेकिन पेपर लीक का मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page