Home / राजधानी / *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

*”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

भारतीय वन सेवा के 1990 बैच के अधिकारी राव आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन इससे ठीक पहले उन पर जांच की तलवार लटक गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय में की है शिकायती

सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक पांडेय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजकर राव के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं की शिकायत की थी। पीएमओ ने इसे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा। मंत्रालय ने अब छत्तीसगढ़ वन विभाग की अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि इस मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

राव ने कहा,मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं

इस मामले में वी. श्रीनिवास राव से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायतकर्ता ने वी. श्रीनिवास राव पर उनके लंबे कार्यकाल के दौरान कई विवादित फैसलों और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page