Home / राजधानी / *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

*रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में रात लगभग एक बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल की बिजली व्यवस्था घंटों तक बाधित रही। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के खेत परीक्षण क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कृषि अनुसंधान और परीक्षण कार्य को बड़ा नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और छात्रों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काबू पाना संभव नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दमकल विभाग को सूचना देने में देरी की गई, जिससे आग और अधिक फैल गई। स्थिति गंभीर होने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के दौरान विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page