*मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर देखने को मिले। रायगढ़ और गरियाबंद जिले के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच जमकर ओले गिरे। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे 130C और खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, गर्मी का असर अब भी बरकरार है, 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    पहले शिविर में उमड़ा जनसैलाब, राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश- ‘समय सीमा में हो हर आवेदन का निराकरण’ ​रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में सरकार की ‘सुशासन’ को…

    *अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं*

    श्रमिकों के परिश्रम से बन रही प्रदेश के विकास की मजबूत नींव :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    *अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं*

    *अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ*

    *रायपुर,,वार्ड में शिक्षा को बढ़ावा देने छात्रों के हौसलों को बुलंद करने के उद्देश्य से मेघावी छात्रों को सम्मानित किया,,देखे पूरी वीडियो*

    *रायपुर,,वार्ड में शिक्षा को बढ़ावा देने छात्रों के हौसलों को बुलंद करने के उद्देश्य से मेघावी छात्रों को सम्मानित किया,,देखे पूरी वीडियो*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि*

    *राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि*

    *राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि*

    You cannot copy content of this page