Home / National / *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

*रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ भारतीय जनता पार्टी बंगाल में अपने दम पर जबरदस्त बहुमत हासिल करने जा रही है वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय के करिश्में के दम पर टीवीके स्पष्ट रूप से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेतों के बीच एक दशक बाद कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार बनने की प्रबल संभावना है।

असम और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की वापसी निश्चित लग रही है। चुनाव आयोग के रूझानों के आंकड़ों के अनुसार एक बजे तक पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुरूप भाजपा को शुरूआती रूझानों में स्पष्ट बढत मिल रही है और वह अकेले दम पर जबरदस्त बहुमत हासिल करने जा रही है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 284 के आरंभिक रूझानों में विपक्षी भाजपा 187 तो सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस केवल 92 सीटों पर आगे चल रही है। वर्ष 2021 के चुनावों में तृणमूल ने 220 तो भाजपा ने 71 सीटें जीती थी।

तमिलनाडु में भी रूझानों में एग्जिट पोल के विपरीत भारी उलट फेर देखने को मिला है। राज्य में अभी तक रूझानों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत के संकेत नहीं हैं लेकिन विधानसभा की 234 में से 224 सीटों के रूझानों में टी वी के अप्रत्याशित रूप से110 सीटों से साथ सबसे आगे है। अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर 57 सीटों पर तथा सत्तारूढ द्रमुक 48 सीटों पर आगे रहते हुए तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस 4 तथा पीएमके 5 सीट पर आगे है। पिछले चुनाव में द्रमुक गठबंधन को 158 जबकि अन्नाद्रमुक गठबंधन को 69 सीटें मिली थी।

असम विधानसभा की 126 में से 124 सीटों के रूझान मिलने हैं और इनमें राजग को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। रूझाानों में भाजपा को 79 , कांग्रेस को 24 , असम गण परिषद को 09 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीओपीएफ) को 10 सीटों पर बढत हासिल है। पिछले चुनावों में राजग को 74, कांग्रेस गठबंधन को 28 तथा एयूडीएफ को 15 सीटें मिली थी।

केरल में अनुमानों के अनुरूप कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा को बहुमत मिलने जा रहा है। विधानसभा की 140 में 127 सीटों के रूझान मिले हैं जिनमें से कांग्रेस को 63 उसके सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 23 , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 25, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 09 और केएफसी को 7 सीटों पर बढत मिल रही है।पिछली चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को 94 और संयुक्त मोर्चा को 42 सीट मिली थी।

पुड्डुचेरी विधानसभा की 30 में से 16 सीटों के परिणाम और शुरूआती रूझानों मिले हैँ जिनमें राजग के बहुमत की ओर बढने के संकेत मिले हैं। एआईएनआरसी ने छह सीटें जीत ली हैं और उसके उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर जीत के साथ दो सीटों पर आगे चल रहे हैं । भाजपा ने एक सीट जीती है और एक पर आगे है। कांग्रेस और अन्नाद्रमुक ने भी एक-एक सीट जीती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page