*नगरीय निकायों के लिए 40.47 करोड़ रुपए स्वीकृत*

22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि मंजूर

नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के तहत 39.3 करोड़ और 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 1.18 करोड़ मिलेंगे

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 39 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत चारामा नगर पंचायत के लिए 17 लाख 94 हजार रुपए, पुसौर नगर पंचायत के लिए 36 लाख 86 हजार रुपए, नयाबाराद्वार नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपए, अहिवारा नगर पालिका के लिए दो करोड़ 29 लाख 25 हजार रुपए, चंद्रपुर नगर पंचायत के लिए 48 लाख 25 हजार, बलौदा नगर पंचायत के लिए 35 लाख रुपए, सारंगढ़ नगर पालिका के लिए 62 लाख 50 हजार रुपए, बागबहरा नगर पालिका के लिए 40 लाख नौ हजार रुपए, भिलाई नगर निगम के लिए 17 करोड़ 24 लाख 42 हजार रुपए, अंबिकापुर नगर निगम के लिए चार करोड़ 47 लाख 49 हजार रुपए, भखारा नगर पंचायत के लिए 50 लाख 53 हजार रुपए, बालोद नगर पालिका के लिए 91 लाख 29 हजार रुपए, फिंगेश्वर नगर पंचायत के लिए 41 लाख 62 हजार रुपए, भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए तीन करोड़ 50 लाख 49 हजार रुपए, कुनकुरी नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 25 लाख 91 हजार रुपए, खरोरा नगर पंचायत के लिए 46 लाख 36 हजार रुपए, राजनांदगांव नगर निगम के लिए तीन करोड़ 57 लाख 66 हजार रुपए, पत्थलगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख 25 हजार रुपए, बगीचा नगर पंचायत के लिए 55 लाख 56 हजार रुपए और गंडई नगर पंचायत के लिए 29 लाख 16 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत बस्तर नगर पंचायत के लिए 50 लाख 80 हजार रुपए, पेंड्रा नगर पंचायत के लिए 22 लाख 14 हजार रुपए, पुसौर नगर पंचायत के लिए पांच लाख 27 हजार रुपए, कुनकुरी नगर पंचायत के लिए 11 लाख 80 हजार रुपए और गंडई नगर पंचायत के लिए 27 लाख 52 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page