*नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, रायपुर कलेक्ट्रेट की पार्किंग में अवैध वसूली बरामद*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली, शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को रायपुर नगर निगम के उड़नदस्ता और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की। जांच में पता चला कि निगम ने इस पार्किंग के लिए कोई वैध टेंडर जारी नहीं किया था।

इसके बावजूद अवैध तरीके से पार्किंग संचालित किया जा रहा था। निगम कर्मचारियों की बजाय निजी लोगों को पार्किंग वसूली करते पाया गया। पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतें सही मिलने पर पार्किंग में कार्यरत निगम के 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।

पार्किंग के लिए अभी तक टेंडर जारी नहीं हुआ है, इसलिए संचालन निगम के पास है। तीन महीने पहले ही यहां शुल्क वसूली शुरू हुई है। इसके बाद अवैध वसूली बढ़ी है। बिना सीरियल नंबर और सील की पर्चियां देकर पैसा लिया जा रहा है। जबकि कुछ मामलों में क्यूआर कोड से व्यक्तिगत खातों में भुगतान लिया जा रहा है। इन सभी पहलुओं की जांच निगम के अधिकारी कर रहे हैं।

कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग में मिली शिकायतों के बाद जब निगम की टीम वहां पहुंची, तो अवैध पार्किंग वसूली से संबंधित कई दस्तावेज मिले। इसमें ठेकेदार मोहम्मद शोएब के नाम की मासिक पास पर्ची और आर्म्स लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

आर्म्स लाइसेंस के दस्तावेज में किसी तरह की मुहर भी नहीं लगी थी। पुलिस की टीम ने आर्म्स लाइसेंस को जब्त कर लिया है और लाइसेंस के संबंध में जांच की जा रही है।

गाड़ी पार्किंग पर लगाने आए वीके तिवारी ने बताया कि, पार्किग का 10 रुपए लिया जा रहा है। मैंने कहा कि यहां पार्किग फ्री है, तब काम करने वाले लड़कों ने कहा कि पार्किग का पैसा लिया जा रहा है और देना होगा। तिवारी ने कहा कि हम अपने काम से आते हैं, इसलिए बहस नहीं करते पार्किग के रुपए दे देते हैं।

वहीं, इरफान ने बताया कि पहले जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर पहले पार्किग फ्री थी। कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। लेकिन अभी कार पार्किग का 20 रुपए लिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पहले भी कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग विवादों में रहा है। यहां बकरा काटने के साथ अवैध गतिविधियां संचालित करने का मामला सामने आया था। रोजाना शराबखोरी और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं।

यहां बदमाश युवा बेखौफ होकर शराब पी रहे हैं और देर रात वाहन खड़ा करने आने वालों से विवाद भी कर रहे हैं। अवैध रूप से पार्किंग वसूली कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि अवैध कमाई के लिए निगम की बिना सीरियल नंबर और सील के पर्ची देकर लोगों से वसूली की जा रही है।

  • Related Posts

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले पहले IPL मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक…

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने 3 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 5-5 साल के कठोर कारावास और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    *छत्तीसगढ़ प्रशासन में फेरबदल, 43 IAS अफसरों के नए पोस्टिंग आदेश*

    *छत्तीसगढ़ प्रशासन में फेरबदल, 43 IAS अफसरों के नए पोस्टिंग आदेश*

    *आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत*

    *आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत*

    *नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, रायपुर कलेक्ट्रेट की पार्किंग में अवैध वसूली बरामद*

    *नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, रायपुर कलेक्ट्रेट की पार्किंग में अवैध वसूली बरामद*

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    You cannot copy content of this page