Home / छत्तीसगढ़ / *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

*गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) जेल से छूटे एक बदमाश ने पुरानी रंजिश और गवाही का बदला लेने के लिए मंगलवार रात करीब 10 बजे दो युवकों पर हमला कर दिया। छावनी पुलिस ने हमला करने वाले आरोपित शेख शाहरूख और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर मोहल्ले में उनका जुलूस निकाला और चौक पर उठक-बैठक भी करवाई। बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया l

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों घायल युवक आपस में दोस्त हैं और रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। आरोपित अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया

हमले के कारण दोनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपित शेख शाहरूख और पीडि़तों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चश्मदीदों से पूछताछ

पीड़ितों ने आरोपित के खिलाफ किसी मामले में गवाही दी थी, जिससे आरोपित ने युवकों के प्रति रंजिश पाल रखी थी। आरोपित हाल ही में जेल से बाहर आया था। छावनी थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चश्मदीदों से पूछताछ की।
मुख्य आरोपित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार

मुख्य आरोपित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शाम 5.30 बजे इलाके में तीनों आरोपितों का जुलूस निकाला। अपराधियों से उठक-बैठक भी करवाई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page