*सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूटने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पुलिस पुलिस ने 5 दिनों में 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी ने चेन लूटने के बाद उसे तिल्दा नेवरा निवासी एक सुनार को बेच दिया था।

पुलिस ने चोरी की चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तिल्दा नेवरा निवासी विवेक उर्फ छोटू और सुनार की पहचान प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

खम्हारडीह पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:40 बजे हेमलता वैध पानी का नल लगाने के लिए अपने घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार नाबालिग ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर, स्मृतिक राजनाला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की दिशा में जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने विवेक उर्फ छोटू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि लूटी गई चेन उसने प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सुनार ने चेन को गलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 ग्राम सोना, 1.5 लाख रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुकमा के ताड़मेटला माओवादी हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को बरी करने के निचली अदालत…

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में नगर निगम ने नाले पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 40 में ग्लोबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    You cannot copy content of this page