*मुरैना में अवैध शराब-गांजा विवाद भड़का, सरिया-लाठी और फायरिंग में पुलिसकर्मी के दो बेटे घायल*

मुरैना। (सियासत दर्पण न्यूज़) अवैध शराब और गांजे के कारोबार को लेकर शुक्रवार की शाम शहर की श्याम बिहार कॉलोनी में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर, लाठी, सरिया, हॉकी चले और फिर फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक राहगीर युवक बाल-बाल बच गया। उसके सीने व हाथ को छूते हुए गोली निकल गई।

पुलिसकर्मी के दो बेटे भी घायल

विवाद में एक पुलिसकर्मी के दो बेटे भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्याम बिहार कॉलोनी में कुछ लोग अवैध शराब व गांजा बेचने का काम लंबे समय से कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब इसी को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष की ओर से भोला गुर्जर व उसके साथी बताए गए हैं, दूसरे पक्ष से संजय गुर्जर व उसके साथियों को बताया गया है।

इस विवाद में संजय उर्फ संजू गुर्जर उम्र 30 साल और उनके बड़े भाई रवि गुर्जर के सिर सरिया मारकर फोड़ दिए। इसी दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली 28 साल के विवेक पुत्र सुनील वर्मा निवासी सविता पुरा रोड, महाकाल बिल्डिंग के पास को छूते हुए निकल गई।। विवेक वर्मा बाजार की ओर से अपने घर जा रहे थे, उनके सीने व हाथ में गोली की रगड़ से घाव हुआ है, उनका उपचार जिला अस्पताल में करवाया गया है।

विवाद में घायल हुए दोनों भाई संजय व रवि गुर्जर मुरैना पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामप्रकाश गुर्जर के बेटे हैं। कोतवाली टीम जांच कर रही है, कि प्रधान आरक्षक के बेटों की अवैध शराब-गांजा कारोबार में क्या भूमिका है। बताया गया है कि आरोपित भोला गुर्जर आदतन अपराधी है, जिस पर हत्या व लूट जैसे प्रकरण पहले से दर्ज हैं। कोतवाली टीआइ अमित भदौरिया ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है, साथ ही आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

  • Related Posts

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    बालोद:(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार…

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    *मुरैना में अवैध शराब-गांजा विवाद भड़का, सरिया-लाठी और फायरिंग में पुलिसकर्मी के दो बेटे घायल*

    *मुरैना में अवैध शराब-गांजा विवाद भड़का, सरिया-लाठी और फायरिंग में पुलिसकर्मी के दो बेटे घायल*

    You cannot copy content of this page