*पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क निर्माण के दौरान स्वीकृत डीजीपीएस एलाइनमेंट का पालन नहीं किया गया। इसके कारण 8 हजार 159 पेड़ों की कटाई कर दी गई।

अतिरिक्त पेड़ों की कटाई की नौबत

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2017 में इस परियोजना के लिए 402.423 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन की अनुमति दी गई थी। जांच में यह भी पता चला कि गलत कटाई की वजह से अब 6 हजार 336 अतिरिक्त पेड़ों को काटना अनिवार्य हो गया है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को पर्यावरण संरक्षण नियमों की अनदेखी माना है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी तकनीकी त्रुटियों से बचने के लिए पेड़ों के दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *रायपुर में मैच से पहले रोहित शर्मा की कड़ी प्रैक्टिस*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) IPL 2026 के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम ने मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस की। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page