रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को कुल 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
मई वेतन से मिलेगा लाभ
कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मई महीने के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान शुरू किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा।







