*भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़े कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री के पति के साथ हवाई फायरिंग करती नजर आ रही है। बच्चे, लड़कियां और महिलाएं भी हथियार लहराते दिख रहे हैं। ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर रील बनाकर वीडियो पोस्ट किया गया है।

हर्ष फायरिंग के वी​डियो पर पुलिस ने कहा, शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पूरे मामले की जांच कराएंगे। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है। कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार को सख्त उठाना चाहिए।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला रायपुर के एक शादी समारोह का है, जहां भाजपा नेत्री मोनिका सिंह के भाई प्रतीक की शादी थी। समारोह में रिश्तेदारों और मेहमानों की मौजूदगी में जमकर हवाई फायरिंग की गई।

वायरल वीडियो में मोनिका सिंह के पति ऋतुपर्ण सिंह के साथ लड़कियां और महिलाएं भी बंदूक और पिस्टल से फायर करते दिखाई दे रही हैं। कार्यक्रम में डीजे और फिल्मी गानों के बीच हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया।

चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी हैं ऋतुपर्ण सिंह

बताया जा रहा है कि ऋतुपर्ण सिंह बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी मोनिका सिंह भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में मंडी सदस्य के पद पर कार्यरत हैं। शादी समारोह में हुई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी- कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण ने कहा, जिन लोगों के पास लाइसेंस है। उनको लाइसेंस देना क्या जरूरी है। किस उपयोग के लिए उन्हें लाइसेंस दिया गया है। उसका सही उपयोग हो रहा है या नहीं हो रहा है। इसकी जांच पूरे प्रदेश में होनी चाहिए। लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के लिए सरकार को सख्त उठाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि राजधानी में खुलेआम हथियारों से फायरिंग करना कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है। कई लोगों ने यह भी लिखा कि आम लोगों पर कार्रवाई करने वाली पुलिस प्रभावशाली लोगों के मामलों में नरमी बरतती नजर आती है।

भाजपा नेता के करीबी है ऋतुपर्ण सिंह

रायपुर में साले की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले ऋतुपर्ण सिंह भाजपा नेता सौरभ सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। ऋतुपर्ण सिंह पर आरोप है कि पहले भी वो बीजेपी नेता के परिजनों की शादी में हर्ष फायरिंग कर चुके हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है।

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों से गोलीकांड घटनाक्रम पर दैनिक भास्कर टीम ने चर्चा की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अफसर मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

  • Related Posts

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए…

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सक्रिय महिला माओवादी ‘पोडियम लक्ष्मी’ का समर्पण*

    *छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सक्रिय महिला माओवादी ‘पोडियम लक्ष्मी’ का समर्पण*

    You cannot copy content of this page