Home / Sports / *रायपुर,,“RCB vs KKR: रोमांचक मैच से पहले बारिश की चिंता”*

*रायपुर,,“RCB vs KKR: रोमांचक मैच से पहले बारिश की चिंता”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 मई को KKR और Rcb का मैच होना है। इस बार स्टेडियम का पूरा मैनेजमैंट RCB संभाल रही है। लोगों में मैच को लेकर उत्साह है। लेकिन RCB की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

दर्शकों मैच में फ्री वाई-फाई नहीं मिला। यहां तक की 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए में बेची गई। खाने के समान भी महंगे दामों में बेचे गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

हालांकि अब तक पूरे मामले में RCB मैनेजमेंट की ओर कुछ नहीं कहा गया है। इसके अलावा दूसरे मैच के संबंध में बड़ा अपडेट ये भी है कि 13 मई की शाम बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।

केकेआर ने बहाया पसीना, आज दोनों टीम करेंगी प्रैक्टिस

मुकाबले से पहले KKR की टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची और शाम 5 बजे खिलाड़ियों ने स्टेडियम में अभ्यास सत्र शुरू किया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान KKR के बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स और डेथ ओवर्स की बल्लेबाजी पर खास फोकस किया।

खिलाड़ियों ने बड़े हिट लगाने के साथ-साथ आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया। दूसरी ओर गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और डेथ ओवर की लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया।

प्रैक्टिस में नहीं दिखे कप्तान अजिंक्य रहाणे

टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करते नजर आए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे प्रैक्टिस सत्र में शामिल नहीं हुए। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रिंकू सिंह ने लगाए लंबे शॉट्स

अभ्यास सत्र में रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने नेट्स में करीब 60 गेंदों का सामना किया और इनमें से 15 गेंदों को मैदान के बाहर पहुंचाया। रिंकू बड़े शॉट्स लगाने की लय में नजर आए और उन्होंने डेथ ओवर बल्लेबाजी पर विशेष अभ्यास किया।

सुनिल नरेन ने डेथ ओवर प्लान पर किया काम

KKR के अनुभवी ऑलराउंडर सुनिल नरेन ने लगभग 5 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी स्पिन और वैरिएशन पर काम किया। टीम मैनेजमेंट डेथ ओवरों में रन रोकने की रणनीति पर खास ध्यान देता नजर आया।

खिलाड़ियों को देखने पहुंचे फैंस, सुरक्षा रही कड़ी

स्टेडियम में खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और दर्शकों को सीमित एरिया से ही खिलाड़ियों को देखने की अनुमति दी गई। पुलिस और सुरक्षा बल पूरे अभ्यास सत्र के दौरान तैनात रहे।

स्टेडियम में सुविधाओं की कमी पर उठे सवाल

मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया।दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम परिसर में कहीं भी खाने-पीने की वस्तुओं की आधिकारिक रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी।

इसका फायदा उठाकर अलग-अलग वेंडर्स अपनी मनमर्जी से कीमत वसूलते नजर आए।कई दर्शकों ने कहा कि पानी, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स जैसी सामान्य चीजें भी बाजार कीमत से काफी महंगी बेची जा रही थीं।

नेटवर्क फेल होने से एंट्री गेट पर मचा हड़कंप

मैच शुरू होने से पहले ही मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आयोजकों की ओर से दावा किया गया था कि भारी भीड़ को देखते हुए अस्थायी मोबाइल टावर लगाए गए हैं, लेकिन स्टेडियम के आसपास हजारों लोगों के मोबाइल में इंटरनेट और नेटवर्क बंद हो गया।

सबसे ज्यादा परेशानी ई-टिकट लेकर पहुंचे दर्शकों को हुई। कई लोगों के मोबाइल में QR कोड तक लोड नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लग गईं। कई जगह अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और लोग बेहतर नेटवर्क की तलाश में स्टेडियम के बाहर इधर-उधर घूमते नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल

मैच के दौरान सुरक्षा इंतजाम भी सवालों के घेरे में रहे। बिना टिकट प्रवेश रोकने के लिए स्टेडियम के बाहर फेंसिंग और लोहे की जालियां लगाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग जालियां पार कर स्टेडियम के भीतर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही कुछ युवक तारों और बैरिकेडिंग पर चढ़कर अंदर घुसने लगे। सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें आईं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page