Home / Sports / *इंदौर टेस्ट के टिकट डेढ़ घंटे में बिके*

*इंदौर टेस्ट के टिकट डेढ़ घंटे में बिके*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर।(सियासत दर्पण न्यूज़) इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज की बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाना है। मैच के लिए सामान्य श्रेणी के टिकटों की बुकिंग शुक्रवार को सुबह छह बजे प्रारंभ हुई। करीब डेढ़ घंटे में सभी टिकट बिक गए।

शुरुआती एक घंटे में ही 90 फीसद टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी। सस्ते टिकटों को जल्दी खरीदार मिले जबकि महंगे टिकटों की बुकिंग देरी से हुई। इससे पहले दिव्यांग और विद्यार्थी रियायती दर के टिकट दो मिनट से भी कम समय में बुक हो गए थे।

शहर में करीब ढाई साल बाद होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के टिकटों की बुकिंग सुबह छह बजे से प्रारंभ हुई थी। कुछ दिनों पहले दिव्यांग और छात्रों के रियायती दर के टिकटों की बुकिंग दो मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गई थी। इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का रहा

यह मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला छठा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा, जबकि इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाला पांचवां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच होगा। मप्र में एक अन्य टी-20 मैच ग्वालियर में आयोजित हुआ था। मेजबान मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के अनुसार इस बार मैच का सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का जबकि सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का रहा।

टिकट की बिक्री District by Zomato मोबाइल एप या वेबसाइट www.district.in के जरिए हुई। इंदौर में पिछली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 14 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। तब की तुलना में टिकटों की कीमत में करीब दो गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। उस मैच में सबसे महंगा टिकट 5947 रुपये का साउथ पवैलियन (पहली मंजिल) का था, जबकि इस बार यहां बैठकर मैच देखने के लिए 8500 रुपये का टिकट रहा।

पिछली बार हॉस्पिटैलिटी श्रेणी के टिकट नहीं थे जबकि इस बार विशेष सुविधाओं के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करना होगी। साउथ पवैलियन (लोअर) श्रेणी का टिकट पिछली बार 4956 रुपये का था। इस बार इस जगह को दो हिस्सों मे बांटा गया। यहां का सामान्य टिकट 6500 रुपये का रहा जबकि हास्पिटैलिटी श्रेणी का टिकट 12,500 रुपये का रहा। पिछली बार सबसे सस्ता टिकट 743 रुपये का ईस्ट गैलरी (लोअर) श्रेणी का था। इस बार यहां की दर 1000 रुपये रही।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page