Home / छत्तीसगढ़ / *बस्तर में भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित*

*बस्तर में भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बस्तर।(सियासत दर्पण न्यूज़) ओडिशा में हो रही भारी बारिश के कारण किरंदुल-कोतावालसा रेल लाइन जयपुर के आगे कोरापुट की तरफ 4 से 5 जगहों पर लैंडस्लाइड और रेल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।

कोरापुट-रायगड़ा लाइन में लैंडस्लाइड और सुरंग में रेलपथ पर पानी भरने की घटना हुई थी। कल रात से केके रेल लाइन में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

2014 के हुदहुद तूफान के बाद दूसरी बार बड़ा नुकसान

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2014 में हुदहुद तूफान के असर से ओडिशा में हुई भारी बारिश से बस्तर को आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली इस रेल लाइन में जयपुर-कोरापुट रेल खंड में 29 जगहों पर लैंडस्लाइड और पटरी बहने की घटनाएं हुई थीं। उसके बाद यह दूसरा बड़ा नुकसान देखा जा रहा है।

नेशनल हाईवे भी बाढ़ से बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जगदलपुर-केशलूर के बीच बाधित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 भी बीजापुर जिले में एक-दो जगह पर बाढ़ के कारण बंद होने की खबर है।

बालोद में स्कूल खुलने के बाद छुट्टी का आदेश

जिले में भारी बारिश के बीच शिक्षा विभाग के एक आदेश ने बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों को राहत देने के बजाय उलझन में डाल दिया है। मौसम विभाग की तरफ से पिछले 3 दिनों से भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही थी, इसके बाद भी जिले में स्कूल बंद करने का आदेश 25 सितंबर को स्कूल खुलने के बाद जारी किया गया। यानी 25 सितंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अपने समय पर खुल चुके थे, उसके बाद सुबह छुट्टी का आदेश आया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page