Home / राजधानी / *रायपुर में होटल कारोबारी से मारपीट*

*रायपुर में होटल कारोबारी से मारपीट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के कमल विहार इलाके में देर रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तीन युवकों ने होटल कारोबारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।

पीड़ित धीमेंद्र कटरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 24 सितंबर की रात करीब 1:10 बजे की बताई जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पीड़ित धीमेंद्र कटरे ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका की तबीयत खराब थी। वह उन्हें इलाज के लिए कार से क्लिनिक ले जा रहे थे। कमल विहार स्थित वेंकटेश अस्पताल के सामने बिल्डिंग E02 के पास उन्होंने सड़क किनारे अपनी कार रोकी और मोबाइल पर बात करने लगे।

इसी दौरान पास में एक KIA कार खड़ी थी। धीमेंद्र के मुताबिक, उस कार पर पुलिस की नंबर प्लेट लगी थी और उसमें हूटर भी लगा हुआ था। उन्होंने कार में बैठे युवक से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसके बाद युवक कार से बाहर आया और धीमेंद्र से बातचीत करने लगा।

तीन युवकों ने होटल कारोबारी से की मारपीट

बातचीत के दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने धीमेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के मुताबिक, मारपीट करने के बाद तीनों युवक दोबारा हमला करने के लिए उनके पीछे भी दौड़े।

धीमेंद्र ने पुलिस को बताया कि मारपीट में उनके दोनों गाल और होंठ में दर्द हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तीनों युवक शराब के नशे में थे।

112 टीम आरोपियों को थाने लेकर पहुंची

सूचना के कुछ देर बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। शिकायत में आरोपियों की पहचान चंदन साहू, गुलशन साहू और ओमकार साहू के रूप में बताई गई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गाड़ी की नंबर प्लेट और हूटर के इस्तेमाल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। टिकरापारा पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page