Home / राजधानी / *रायपुर,,अग्निवीर उड़ान सेना में भर्ती के लिए युवाओं को मिला निःशुल्क कोचिंग का कवच*

*रायपुर,,अग्निवीर उड़ान सेना में भर्ती के लिए युवाओं को मिला निःशुल्क कोचिंग का कवच*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए धमतरी जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 की तैयारी कर रहे स्थानीय युवाओं के लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का सफल शुभारंभ किया गया है।

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संवर रहा भविष्य

         जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा संचालित यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 मई 2026 से कम्पोजिट बिल्डिंग, धमतरी में नियमित रूप से संचालित हो रहा है। वर्तमान में जिले के 25 चयनित अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं

        हाइब्रिड मोड में युवाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विषय विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाया जा रहा है। परीक्षा की दृष्टि से अहम विषयों जैसे सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जून 2026 में संभावित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ब्म्म्) को देखते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए नियमित अंतराल पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

सफलता का लक्ष्य और सशक्तिकरण

जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय सेना का हिस्सा बनाना है। अक्सर संसाधनों के अभाव या सही दिशा-निर्देश न मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवा लिखित परीक्षा में पिछड़ जाते हैं। यह निःशुल्क कोचिंग इसी अंतर को पाटने का एक सशक्त माध्यम बनी है। प्रशासन का लक्ष्य युवाओं को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी उत्कृष्ट बनाना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बोझ के अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

        यह अभिनव पहल न केवल धमतरी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक रोल मॉडल के रूप में उभरी है। सरकारी संसाधनों का जनहित और युवा सशक्तिकरण के लिए उपयोग करने का यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page