Home / राजधानी / *रायपुर,,,पत्नी से बात करना पति को पड़ा भारी, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा।*

*रायपुर,,,पत्नी से बात करना पति को पड़ा भारी, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़, आजाद चौक थाना क्षेत्र में पत्नी से बात करने पर बॉयफ्रेंड ने पति को पीटा, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा पीड़ित

रविवार शाम 5 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुद की पत्नी से बात करने पर बॉयफ्रेंड ने पति को पीटाः लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा पीड़ित, शिकायत दर्ज कराई; पुलिस ने शुरू की जांच रायपुर में पत्नी से बात करना एक पति को भारी पड़ गया। पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति की लोहे की रॉड और मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में पति का सिर फट गया और वह लहूलुहान हालत में,

पत्नी से बात करने पर बॉयफ्रेंड ने पति को पीटा:लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा पीड़ित, शिकायत दर्ज कराई; रायपुर में पत्नी से बात करना एक पति को भारी पड़ गया। पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति की लोहे की रॉड और मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में पति का सिर फट गया और वह लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा।

मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र रायपुर का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित का नाम पितांबर सारथी बताया है।

आजाद चौक थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सारथीपारा धोबी तालाब के पास रहता है। टाटीबंध स्थित एक ढाबे में काम करता है। उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उसे और बेटे को छोड़कर मोहल्ले के ही युवक रंजीत सारथी के साथ रहने लगी थी।

15 मई की रात करीब 8:15 बजे ढाबे से छुट्टी मिलने के बाद वह मोहल्ले के चौक पर बैठा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सीता वहां पहुंची। उसने पत्नी से पूछा कि वह उसे छोड़कर रंजीत के साथ क्यों रह रही है? इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

इसी दौरान उसका बॉयफ्रेंड रंजीत वहां पहुंच गया। रंजीत ने बात करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।

आरोपी ने रॉड, हाथ और मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और काफी खून बहने लगा। घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल युवक इलाज कराने के बाद थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page