*NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ठेका कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एमजीआर रेल लाइन पर मिलने से में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और परियोजना क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने पटरी के पास एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ भी की।

मृतक की पहचान हुई

जांच के दौरान मृतक की पहचान अमृतांशु सिंह पिता धनंजय सिंह के रूप में हुई। वह बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवाई का रहने वाला था। वर्तमान में वह एनटीपीसी सीपत की स्टेज-3 निर्माण परियोजना में कार्यरत मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में स्टाफ कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से परियोजना क्षेत्र में रहकर नौकरी कर रहा था।

कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल

घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल है। साथी कर्मचारियों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मृतक शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वहीं, अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके बिलासपुर पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीयर की बोतल फूटने से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस मामले को लेकर छावनी थाने में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ।…

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़)  गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना स्थित स्टोर पारा डंप चौक में एक युवक अपने घर में मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    You cannot copy content of this page