*पुलिस पर हमला, 53 पर FIR*

3

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम हमला करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

घायल पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद वर्मा की शिकायत पर कौशांबी पुलिस ने केस में 53 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामलें में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कौशांबी अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया मामलें में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, इचौली निवासी शिवम केशरवानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित गंज कोतवाली में गांजा तस्करी का मामला दर्ज है। विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 28 फरवरी को शिवम केशरवानी और सिराथू निवासी आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट तामील कराने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से अनुमति मिलने के बाद कोतवाली गंज रायपुर के प्रभारी आरक्षी युसुफ खान, जगदेव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार, अजय चौधरी और सत्यवेंद्र प्रधान शुक्रवार रात कौशांबी पहुंचे। टीम ने पहले आकाश उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया और इसके बाद शिवम केशरवानी की तलाश में इचौली गांव पहुंची।

बताया गया कि पुलिस टीम शिवम के घर के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान शिवम के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को चोर बताकर शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लाठी-डंडों से लैस लोग मौके पर जुट गए और पुलिस टीम को घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमले में आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

प्रयागराज रेफर किया गया घायल जवान

घटना की सूचना मिलने के बाद कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

कौशांबी अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि घायल आरक्षक की शिकायत पर शिवम केशरवानी, उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों समेत 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page