Home / छत्तीसगढ़ / *नीले ड्रम से निकला गांजा, मचा हड़कंप*

*नीले ड्रम से निकला गांजा, मचा हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केशरपाल आवासपारा गांव में दबिश देकर प्लास्टिक के नीले ड्रम से 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। यह पूरा मामला भनपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केशरपाल आवासपारा गांव में एक घर के अंदर भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी और जांच के दौरान एक कमरे में प्लास्टिक के नीले ड्रम के भीतर छिपाकर रखा गया 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में केशरपाल निवासी किशोर बघेल (60) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बस्तर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page