*रायपुर,,टैक्स वसूली ही नगर निगम का कार्य नहीं है,मूलभूत सुविधा प्रदान करना नगर निगम की जिम्मेदारी है*

3

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जिस प्रकार रायपुर नगर निगम में राजस्व वसूली के लिए बार बार बैठक हुई है यदि उतना ही दवाब अधिकारियों पर रायपुर शहर की जनता की मूलभूत सुविधाओं को देने के लिए किया जाता तो रायपुर शहर की जनता पीने के पानी के लिए नहीं तरसती

ओर आने वाले समय में रायपुर शहर को जलभराव से बचाया जा सकता था लेकिन हमारा ध्यान केवल ओर केवल जनता से टैक्स वसूली पर ही है

 

राजस्व वसूली पर जिस प्रकार आयुक्त महोदय बार बार 1 करोड़ प्रतिदिन राजधानी वासियो से वसूली की बात कर रहे है रोज टैक्स वसूली का दबाव बनाया जा रहा है
ट्रिपल इंजन की सरकार में 149 करोड़ शासन से महापौर जी ओर आयुक्त महोदय जी को लाने की पहल करनी चाहिए जो कि नगर निगम का पैसा है जिस के लिए जल्द से जल्द पहल करनी चाहिए यह पैसा निगम की व्यवस्था को दुरुस्त करने कार्यों को गति देने में काम आएगा
रायपुर की जनता को पहले उनकी मूलभूत सुविधाएं सत प्रतिशत मिलनी चाहिए फिर टैक्स का दबाव बनाना चाहिए बंद कमरों में बैठ कर रोज टैक्स की बात करने से ज्यादा महत्वपूर्ण बात वस्तुत स्थिति जानने धरातल पर खुद जा कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेनी चाहिए

 

विज्ञापन,,,, विज्ञापन,,,,, विज्ञापन,,,

 

(1)क्या आज भी रायपुर की जनता को पीने का स्वच्छ पानी मिल पा रहा है ?

(2)क्या आज भी रायपुर की जनता को गंदगी से निजात मिल पा रही है ?

(3)क्या आज भी जनता की मूलभूत सुविधा राजधानी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है ?

(4) क्या जलभराव से रायपुर की जनता को निजात मिलेगी?

टैक्स वसूली ही नगर निगम का कार्य नहीं है
मूलभूत सुविधा प्रदान करना नगर निगम की जिम्मेदारी है

नलों में पानी प्रेशर से आ नहीं पा रहा है
ओर आप मीटर लगाने की बात करते है जो लगे थे पुराने मीटर उन का क्या हुआ ?

आने वाली बरसात में फिर रायपुर में जल भराव होगा इस के लिए क्या कार्य योजना आयुक्त जी ने बनाई है किसी की जिम्मेदारी तय की है या इस बरसात भी रायपुर राजधानी जलमग्न होगी!

जिस प्रकार जलबोर्ड का गठन कर के महापौर जी ने हर घर पीने का पानी पहुंचाया था?
क्या उसी प्रकार आयुक्त जी इस बार जलभराव से राजधानी को बचा पाएंगे?

रायपुर,नगर निगम को किस के आदेश से चलाया जा रहा है यह एक गंभीर सवाल आज भी बना हुआ है?

विज्ञापन,,,,, विज्ञापन,,,,विज्ञापन,,,

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page