छत्‍तीसगढ़ के सभी जेल भी रोशन किए जाएंगे, मिठाइयां भी बांटी जाएगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा रायपुर केंद्रीय जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वे जेल के अंदर उस सेल में भी गए, जहां उन्हें कवर्धा कांड के दौरान बंद किया गया था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव हर जगह मनाया जाएगा। घर-घर में दीये जलेंगे। वहीं प्रदेश के सभी जेल भी रोशन किए जाएंगे, मिठाइयां भी बांटी जाएगी। 500 वर्षों बाद भगवान राम अपने महल में विराजमान हो रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कैदियों से जुड़ी कई व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर जेल अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जेल का निरीक्षण करने के दौरान उस जगह को भी देखा जहां मुझे फर्जी एफआइआर दर्ज करके पिछली कांग्रेस सरकार ने बंद किया था। जेल में क्षमता से अधिक कैदी को लेकर उन्होंने कहा कि 10 नए बैरक बनाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा हुई है। जेल में जो भी अव्यवस्था है, उसे दूर की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जेल डीआइजी एसएस तिग्गा, जेलर एमके प्रधान समेत अन्य अधिकारी साथ थे। पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मियों की माताओं और बहनों की मांग थी कि सप्ताह में एक दिन छुट्टी मिले। इसकी व्यवस्था की गई है। पुलिस थानों में जल्द ही छुट्टी को लेकर रोस्टर तैयार किया जाएगा। आरक्षक, प्रधान आरक्षक, एएसआई और एसआई के घरों की माताएं, बहनें काफी परेशान होती हैं। क्योंकि सप्ताह में एक दिन का समय भी परिवार के लिए नहीं दे पाते हैं। अब उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जेल में बहुत अच्छा प्रिंटिंग प्रेस है। इससे हर साल करीब दो करोड़ की आमदनी होती है। कांग्रेस की ओर से नक्सलियों से प्रत्यक्ष मुलाकात करने की सलाह पर विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की पिछली सरकार को नक्सलियों से समझौता करने वाली बताया। विजय शर्मा ने कहा कि गांव तक विकास, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने सहित अन्य के लिए जन जागरण होना चाहिए। नक्सलियों को भी समझना चाहिए। पांच साल पिछली कांग्रेस सरकार समझौता करने में लगी रही। कुछ नहीं किया, बस तालमेल बनाने की कोशिश की। समाज को धोखा दिया गया। कहां गए वो पुराने गृह मंत्री? क्यों उन्होंने प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं की? जेल के जानकार सूत्रों ने बताया कि कोल घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आइएएस, खनिज अधिकारियों, कारोबारियों समेत अन्य को वीआइपी सुविधा उपलब्ध कराने की शिकायत के बारे में गृहमंत्री विजय शर्मा ने जेल अधिकारियों से न केवल जानकारी ली, बल्कि 16 जनवरी को जेल के अंदर दो प्रभावशाली महिला अफसरों के बीच हुए विवाद, मारपीट की घटना को भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने जेल अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page