Home / छत्तीसगढ़ / *राजनांदगांव: फर्जी हसीना बनकर ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार*

*राजनांदगांव: फर्जी हसीना बनकर ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़)  इंटरनेट मीडिया की आभासी दुनिया में ‘फर्जी हसीना’ बनकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बेहद शातिर ठग के खेल का राजनांदगांव पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइबर थाना और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर 22 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार को धर दबोचा, जिसे अब सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लालबाग थाने में एक पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, एक अज्ञात कॉलर ने पीड़ित की बेटी को फोन किया। फोन करने वाले ने लड़की की आवाज में बात करते हुए झूठी कहानी गढ़ी कि उसके पिता का भीषण एक्सीडेंट हो गया है और वे अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हैं। जब युवती ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया, तो उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। पीड़िता के पिता ने उस नंबर पर बात की, तो आरोपी ने उन्हें भी भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ठेलकाडीह निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page